ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज हो रही सलमान खान की Race 3 जानिए मूवी के बारे में
ईद के मौके पर रिलीज हो रही Race 3 मिल सकती है 30-35 करोड़ रुपये की ओपनिंग 'टाइगर जिंदा है' के 6 महीने बाद सलमान की वापसी सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ' रेस 3 ' ईद के मौके पर शुक्रवार को रिलीज हो रही है. दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज जोरों पर है. 'रेस-3' के ट्रेलर से लेकर फिल्म के गाने फैन्स को काफी पसंद आए है. 'टाइगर जिंदा है' के 6 महीने बाद सलमान दोबारा दर्शकों के बीच होंगे. ईद का छुट्टी और सलमान खान की फैन फॉलोइंग की बदौलत शुक्रवार के शोज हाउसफुल चल रहे हैं. ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन ने अनुमान लगाया है कि पहले ही दिन सलमान की यह एक्शन से भरपूर फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर डालेगी. बता दें, रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म 'रेस 3', इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. सलमान खान और रमेश तौरानी मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. सलमान खान के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम जैसे सितारे नजर आएंगे. देश फोटो लाइव टीवी न्यूज़ ब्रीफ चुनाव वीडियो नोटिफिकेशन शहर बिज़नेस क्रिकेट बॉलीवुड ब्लॉग ज...
Comments
Post a Comment