योजना के प्रचार के लिए शिवराज सरकार ने एक दिन में फूंके 12.5 करोड़ भोपाल मध्यप्रदेश

SachBOLindia
भोपाल: मध्य प्रदेश में बुधवार को जनपद पंचायत स्तर पर आयोजित मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना के कार्यक्रमों पर जनपद स्तर पर साढ़े 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च कर दी गई. इसकी गवाही सरकारी दस्तावेज दे रहे हैं. राज्य सरकार ने असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के साथ अन्य गरीब तबके के परिवारों के लिए मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना की शुरुआत की. इस योजना में क्या-क्या लाभ मिलेंगे, इसका मुख्यमंत्री चौहान ने हरदा के टिमरनी में आयोजित कार्यक्रम में ब्यौरा दिया. मुख्यमंत्री चौहान के इस कार्यक्रम का जनपद स्तर से सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई.

इस आयोजन को सफल बनाने की कमान संभागायुक्तों से लेकर जिलाधिकारी, जिला पंचायत और जनपद पंचायतों के अफसरों को दी गई. साथ ही भीड़ जुटाने का भी लक्ष्य दिया गया. श्रम विभाग की ओर से जारी पत्र आईएएनएस के हाथ आया है, उससे पता चलता है कि हर जनपद पंचायत को इस आयेाजन को सफल बनाने के लिए चार लाख रुपये तक खर्च करने का अधिकार दिया गया था.

Comments

Popular posts from this blog

ईद के मौके पर 15 जून को रिलीज हो रही सलमान खान की Race 3 जानिए मूवी के बारे में

श्रीनगर: वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की गोली मार कर हत्या